गुड़िया प्रकरण से जुड़े पुलिस  लॉकअप में हुई सूरज हत्या केस में जमानत पर चल रहे तीन पुलिस अफसरों के स्टेट्स (Status) पर सरकार ने पुलिस मुख्यालय से मांगे कमेंट्स ।

   नसीब सिंह :---->राष्ट्रीय अध्यक्ष/निदेशक
Crime Investigation & Anti-Corruption Bureau
हिमाचल प्रदेश :--->
         गुड़िया प्रकरण से जुड़े पुलिस  लॉकअप में हुई सूरज हत्या केस में जमानत पर चल रहे तीन पुलिस अफसरों के स्टेट्स (Status) पर सरकार ने पुलिस मुख्यालय से कमेंट्स मांगे हैं। आईजी (IG) जहूर जैदी, पूर्व एसपी (SP) डीडब्ल्यू नेगी और डीएसपी (DSP) मनोज जोशी को हाल ही में कोर्ट (Court) से जमानत मिली थी।
          हालांकि तीनों अधिकारी पुलिस मुख्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई पद नहीं मिला है। इसे देखते हुए विधि विभाग की राय के बाद गृह विभाग ने पुलिस महानिदेशक (DGP) एसआर मरड़ी से जल्द कमेंट्स देने को कहा है।
          ऐसे में अब पुलिस महानिदेशक (DGP) की ओर से कमेंट्स (Comments) मिलने के बाद गृह विभाग उस फाइल को सीएम (CM) के हवाले कर देगा, जिसकी समीक्षा होगी और सस्पेंशन बहाली पर अंतिम फैसला भी सरकार लेगी। गृह विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जैदी, नेगी और जोशी की जमानत से संबंधित पूरी सूचना की फाइल पुलिस मुख्यालय  से आई है, जिसे विधि विभाग की ओपीनियन के के बाद डीजीपी एसआर मरड़ी से कमेंट्स मांगे हैं। ऐसे में अब जैदी की पोस्टिंग मामले पर अंतिम फैसला प्रदेश सरकार करेगी। उल्लेखनीय है कि कोटखाई गैंग रेप और मर्डर केस से जुड़े सूरज हत्या मामले में आईजी जैदी, पूर्व एसपी डीडब्ल्यू नेगी, डीएसपी मनोज जोशी सहित आठ पुलिस जवान गिरफ्तार हुए थे।
          इसमें जैदी को सुप्रीम कोर्ट और डीडब्ल्यू नेगी और मनोज जोशी को प्रदेश हाईकोर्ट  ने जमानत मिली है। जबकि अन्य अभी तक न्यायिक हिरासत में ही हैं। आईजी जैदी, पूर्व एसपी डीडब्ल्यू नेगी और डीएसपी मनोज जोशी के सस्पेंशन रद्द होने में अभी समय लग सकते हैं। उसके बाद ही तीनों अफसरों की नई पोस्टिंग पर फैसला होना है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुड़िया प्रकरण में पुलिस वालों के खिलाफ कोर्ट में ट्रायल चलता रहेगा। प्रदेश सरकार भी सभी पहलुओं की समीक्षा करने के बाद ही तीनों पुलिस अफसरों के सस्पेंशन पर फैसला करेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय एकता और अखंडता के अग्रदूत लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 145वीं जयंती पर शत् शत् नमन।

सी.आई.ऐ.बी.की तरफ से गणतंत्र दिवस को राष्ट्रीय जनजागृति दिवस के तौर मनाया गया।

*"गगन भेदी गर्जना के साथ राफेल पहुँचा हिन्दुस्तान"*