एक बार फिर सीआरपीफ जवानों पर हमला, इस घिनोनी घटना को इस वार नक्सलीयों ने दिया अंजाम,

 नसीब सिंह :--> राष्ट्रीय अध्यक्ष/निदेशक
Crime Investigation & Anti-Corruption Bureau (C.I.A.B.)

        महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में एक बड़ा नक्सली हमला हुआ है. इस हमले में सीआरपीएफ के 15 जवान शहीद हो गए हैं. सीआरपीएफ जवानों को ले जा रही गाड़ी का ड्राइवर भी मारा गया है. नक्सलियों ने आईडी ब्लास्ट कर पेट्रोलिंग के लिए जा रही गाड़ी को उड़ा दिया है. ये सभी जवान नक्सल विरोधी सी-60 ग्रुप के सदस्य थे.
       घटनास्थल पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के भी गोलीबारी भी हुई. पुलिस के जवानों ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया. ज्ञात हो कि गाड़ी में 16 जवान सवार थे. आईजी शेलार शरद ने जवानों के शहीद होने के खबर की पुष्टि की है. आईडी ब्लास्ट काफी जोरदार था. इस ब्लास्ट में गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए. 24 घंटे के अंदर यह दूसरा नक्सली हमला है.
          प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस नक्सली हमले की निंदा की है. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. शहीद जवानों के परिजनों के साथ मेरी संवेदना है. मैं बहादुर जवानों को सलाम करता हूं.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सी.आई.ऐ.बी.की तरफ से गणतंत्र दिवस को राष्ट्रीय जनजागृति दिवस के तौर मनाया गया।

राष्ट्रीय एकता और अखंडता के अग्रदूत लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 145वीं जयंती पर शत् शत् नमन।

*"गगन भेदी गर्जना के साथ राफेल पहुँचा हिन्दुस्तान"*