टोबेको कंट्रोल कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य ब्लॉक भवारना द्वारा आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय भवारना,प्राथमिक विद्यालय पंगा,प्राइवेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल न्यूगल भवारना में 170 बच्चों को टोबैको, एवम स्वस्थ आदतों बारे किया जागरूक

 टोबेको कंट्रोल कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य ब्लॉक भवारना   द्वारा आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय भवारना,प्राथमिक विद्यालय पंगा,प्राइवेट  सीनियर सेकेंडरी स्कूल न्यूगल भवारना में 170 बच्चों को टोबैको, एवम स्वस्थ आदतों बारे किया जागरूक
संसार चंद शर्मा :---> सीनियर रिपोर्टर
सी.आई.ए.बी.न्यूज 24

स्वास्थ शिक्षिका श्रीमती दया देवी जी ने अपने अंदाज में बच्चों को स्वस्थ दिनचर्या रखने, व्यक्तितगत 
 स्वच्छता,पर्यावरण की स्वच्छता,नशे से दूर रहने अपना हरेक काम समय पर करने,अपना नाश्ता जरूर करने, फल ब सब्जियां खाने,के महत्व को समझाते हुए बच्चों को बताया गया कि अपने घर में तैयार भोजन ही करें, बाहर की तली, भुनी दांतों से चिपकने बाली चीजों से परहेज करें, हर भोजन के बाद अपने दांतों को पानी से कुल्ला करके अपनी उंगली से  रगड़कर साफ करें (जैसे आपकी नानी,दादी, या दादा साफ करते हैं।सुबह नाश्ते के बाद रात को सोने से पहले नर्म मुलायम ब्रश से दांतों को साफ करें,जीभ टंग क्लीनर से साफ करें, पेस्ट मटर के दाने के आकार का लें।6से आठ घंटे की नींद जरूर लें,20,20,20 फॉर्मूला समझाते बताया गया कि कंप्यूटर,मोबाइल,लैपटॉप का प्रयोग करते समय हर 20 मिनट्स के बाद 20 फीट की दूर की  चीजों को20 सैकंड तक देखना है ताकि आंखे ठीक रहें बच्चों को बताया गया कि अगर आपके घर में किसी सदस्य की,नॉर्मल आंखों में  भूरा या सफेद कुछ देखने को मिले तो Dr. से दिखाने की सलाह दें।बच्चों को बताया कि आपके घर में बीड़ी सिगरेट,शराब का इस्तेमाल करते हैं तो आप उन्हें समझाएं कि बीमारियों से बचने के लिए,नशे का त्याग करें,एवम अपनी रोग प्रतिरोधक शक्ति को बनाए रखें।अगर घर में एक सदस्य भी बीड़ी सिगरेट पीता है तो सभी सदस्यों को नेगेटिव स्मोकिंग की वजह से नुकसान हो सकता है। बच्चे भी घर सब सीखते हैं,नशा नाश का कारण है।
बच्चों को बताया गया कि कभी भी बिना लाइसेंस एवम हैल्मेट के बिना टू व्हीलर वाहन में न बैठें, कार में आगे की शीट में बैठे तो शीट बेल्ट जरूर पहनें। अगर कभी कुत्ते, बंदर इत्यादि के द्वारा कोई काटा जाता है तो एंटी रेबीज का टीका जरूर लगाएं, अगर कोई चोटिल हो जाता है तो उसके चोट लगे भाग को हार्ट के लेवल से ऊंचा रखें और लगातार 10 मिनट्स तक दबाकर रखें ताकि खून का थक्का बन जाय।अगर कोई स्नेक बाइट का केस हो तो उसे जिस भाग में काटा है उसे हिलाने के लिए मना करें ब एंटी स्नेक बाइट का टीका हॉस्पिटल में लगवाए।बच्चों को बताया गया कि कुछ नशे के सौदागर अपना नशा बेचने के लिए मुफ्त में बच्चों को नशा बांटते हैं कभी ऐसा कोई मामला आय तो अपने माता पिता, अध्यापकों, पुलिस को सूचित करें ताकि ऐसे लोगों को पकड़ा जा सके। स्कूलों के मुखिया अपनी टीम के साथ प्रोग्राम में उपस्थित रहे ब स्वास्थ टीम का पूरा सहयोग किया ब आभार जताया। स्थानीय आशा श्रीमती बंदना, अंजनी,जी ने पूरा सहयोग किया। उपस्थित बच्चों को बाल पैन, छोटे बच्चों को पेंसिल ब इरेजर दिए गए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सी.आई.ऐ.बी.की तरफ से गणतंत्र दिवस को राष्ट्रीय जनजागृति दिवस के तौर मनाया गया।

राष्ट्रीय एकता और अखंडता के अग्रदूत लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 145वीं जयंती पर शत् शत् नमन।

Crime Investigation & Anti-Corruption Bureau ने 14 फरवरी को पुलबामा में सहीद हुए बीर सैनिकों के नाम समर्पित किया।